अतीक अहमद को सता रहा यूपी पुलिस का डर

प्रयागराज। उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से यूपी के प्रयागराज लेकर जा रही है। काफिला मध्य प्रदेश के के शिवपुरी से झांसी पहुंच चुका है।

पुलिस के काफिले ने अब तक 13 घंटे यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 780 किमी का सफर तय कर लिया है। यूपी पुलिस अतीक को रविवार शाम को 6 बजे साबरमती जेल से लेकर निकली थी।

अतीक को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक एसटीएफ की वैन में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का है। पुलिस ने पहले रूट सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन बाद में पता चला कि अतीक को हिम्मतनगर-शामलाजी के रास्ते राजस्थान, मध्य प्रदेश होते हुए प्रयागराज के लिए ले जाया जा रहा है। काफिले की सुरक्षा के लिए दो वैन में करीब 30 हथियारबंद जवान मौजूद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.