महानिरीक्षक आनंद प्रकाश को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक

पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर हैैं आनंद प्रकाश बडोला

देहरादून। उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। पौड़ी गढ़वाल निवासी तटरक्षक बल के महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया है। वह अभी पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर हैैं।

अपने तीन दशक के कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न श्रेणी की पोतों की कमान संभाली है। वह अगस्त 2022 में चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव अभ्यास का अभिन्न हिस्सा रहे। जिसमें 16 मित्र देशों ने भाग लिया था। जून 2021 में श्रीलंका के निकट एमवी एक्सप्रेस पर्ल में लगी आग से कई लोग की जान बचाई और बड़े पर्यावरणीय नुकसान को भी रोका। वहीं, नवंबर 2021 में मालदीव में मैत्रीपूर्ण अभ्यास का निर्बाध संचालन भी उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं। उनकी सतर्क कमान के तहत इस तरह के समकालिक प्रयासों ने समुद्री सुरक्षा के लिहाज से भारत का कद मजबूत किया और देश को गौरवान्वित किया। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला पौड़ी गढ़वाल के पाथोल गांव के रहने वाले हैैं।

उन्होंने आशाराम वैदिक इंटर कालेज विकासनगर व एसजीआरआर पीजी कालेज देहरादून से पढ़ाई की है।

वर्ष 1990 में वह भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए। उनके परिवार में पत्नी नीलिमा व दो बेटे हैैं। वह पश्चिमी क्षेत्र के भी तटरक्षक कमांडर रहे हैैं। बीते साल 9 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मेधावी सेवा के लिए तटरक्षक पदक से सम्मानित किया था।

Leave a Reply