उत्‍तराखंड:  खाई में गिरा ओवरलोडेड वाहन, 12 लोगों के मौत

देहरादून। आज उत्‍तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्रामीण संपर्क मार्ग पर ओवरलोडेड यात्री वाहन (टाटा सूमो) 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 21 लोगों में 12 की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था । वहीं सूचना म‍िलते ही एसडीआरएफ रेस्‍क्‍यू करने घटनास्‍थल पहुंच गई है। एआरटीओ के मुताब‍िक वाहन के कागज सही पाए गए।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। पीछे सरकते देख  उस पर सवार किमाणा गांव का जीतपाल सिंह एक अन्य के साथ उतरा और टायर में पत्थर अड़ाने लगा। बताते हैं कि वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पलों में मैक्स 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

घायलों की सूची
1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

 

मृतकों की सूची
1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री            धन सिंह उच्छोग्वाड़।

  1. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
  2. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
  3. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
  4. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
  5. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
  6. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
  7. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
  8. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
  9. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
  10. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
  11. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Leave a Reply