रुचिरा कंबोज ने कहा, आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। कंबोज ने कहा- ‘भारत आतंकवाद पीड़ितों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का समर्थन करने में सबसे आगे रहा है।’

आतंकवाद के पीड़ितों की पहली संयुक्त राष्ट्रे ग्लोबल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कंबोज ने कहा भारत तीन दशकों से अधिक समय से राज्य प्रायोजित सीमापार आतंकवाद का शिकार रहा है। आतंकवाद की वजह से मानवीय नुकसान और पीड़ितों और उनके परिवारों पर इसके स्थायी प्रभाव को गहराई से समझता है। हम आतंकवाद से पीड़ितों की देखभाल करने और उनकी गरिमा की रक्षा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply