सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ हुए सम्मानित

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को एशिया बुक आफ रिकार्ड संस्था ने सम्मानित किया है। संस्था ने उत्तराखंड की सभी संसदीय क्षेत्रों का पिछले दिनों सर्वेक्षण कराया था जिसमें सबसे बेहतरीन कार्य पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में हुए हैं।

इस क्रम में ही इस संस्था ने पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सांसद को सम्मानित करने के लिए चयन किया और विशेष समारोह में सम्मानित भी किया है। यह सम्मान 11 सितम्बर 2022 को नयी दिल्ली के श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में 4th World Record Holder’s Meet में एशिया बुक रिकॉर्ड की Worldking Top Records 2023 Book का अनावरण के दौरान आयोजित विशेष समारोह में उत्कृष्ट एवं रिकार्ड कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम देने के क्रम में सांसद को दिया गया है।

संस्था के सभी मानकों पर पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत खरे उतरे और संस्था ने उन्हें सम्मानित किया। इसके पहले भी कई संस्थाओं ने तीरथ सिंह रावत को उनकी संसदीय क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ी सक्रियता की वजह से सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि सांसद अपने क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में विशेष रूप से सक्रिय रहते हैं।

Leave a Reply