पचास लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में मादक द्रव्य निरोधक इकाई (एडीटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये की कीमत की चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

खनन में घाटा होेने पर आरोपी नशे की तस्करी करने लगे। उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार पुलभट्टा पुलिस की ओर से मंगलवार रात को बरा चैकी के अंतर्गत बेगुल नदी पुल तिराहे पर तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस ने दो सहोदर भाई नरेन्द्र सिंह कोरंगा और वीरेन्द्र सिंह कोरंगा निवासी बिन्दुखता, लालकुआं, जिला नैनीताल को रोका और दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से पांच किलो चरस बरामद किया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि खनन में घाटा होने के कारण वह नशे की तस्करी करने लगे। दोनों ने बरामद चरस को नानकमत्ता टुकड़ी निवासी मेजर सिंह उर्फ बिल्लू व छिंदर सिंह से खरीदी है।

दोनों चंपावत के गनियारों से चरस तस्करी कर नानकमत्ता, खटीमा, हल्द्वानी, लालकुआं व रूद्रपुर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मेजर सांह व  की तलाश में जुट गयी है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वीरेन्द्र सिंह कोरंगा पर दो जबकि नरेन्द्र सिंह कोरंगा पर लालकुआं थाना में एक अभियोग पंजीकृत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.