हल्द्वानी के एक पेट्रोल पंप में कई घंटे चलता रहा अराजकतत्वों का तांडव

सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट और पेशाब करने का किया प्रयास

हल्द्वानी पुलिस की रखवाली पर उठने लगे हैं कई तरह के सवाल
हल्द्वानी । रामपुर रोड के एक पेट्रोल पंप में अराजकतत्वों के नंगा नाच ने नैनीताल पुलिस की रखवाली पर कई तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बैखौफ अराजक तत्वों ने पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा काटा। सुरक्षा कर्मी से मारपीट ही नहीं की बल्कि उसके चेहरे पर पेशाब करने का भी प्रयास किया।

आरोपितों ने पेट्रोल पंप के साथ ही सुरक्षा गार्ड को भी जलाने का प्रयास किया। पुलिस के आने तक हमलावर फरार हुए और बाद फिर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मी को प्रताडि$त करते रहे।

सरिन गोयल का मानपुर पश्चिम ट्रांसपोर्ट नगर में गोयल फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार आधी रात के बीच निक्की सतवाल नामक युवक अपने साथी के जलती हुई सिगरेट लेकर पेट्रोल पंप के अंदर आ गया। पम्प के सुरक्षा गार्ड पवन बेलवाल ने जलती हुई सिगरेटें पम्प के पास सिगरेट पीने से मना लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। सिगरेट पीने के बाद दोनों वहां से चले गए।

पंप स्वामी के अनुसार दोनों युवक फिर वहां आ धमके और सुरक्षा कर्मी से मारपीट कर दी। उसके साथ मारपीट करने के बाद वह दोनों वहां से चले गए।सुरक्षा कर्मी ने इसकी सूचना टीपी नगर चौकी में दी। जिसके बाद वह पुलिस पंप पर आई और मौका मुआयना कर वहां से चला गई।

लगभग सवा 12 बजे निक्की सतवाल बाइक पर अपने साथी के साथ पंप पर आ गया और सुरक्षा कर्मी को जान से मारने की नियत से कुर्सी पर बैठे गार्ड पवन पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। गार्ड पवन बेलवाल ने मुश्किल अपनी जान बचाई उसके साथ मारपीट करने के बाद वह वहां से चले गए।

आरोप है कि सुबह चार बजे वह फिर आ गए और उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर पेशाब करने का प्रयास किया। सरिल गोयल का कहना है कि निक्की शातिर एवं आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और अपने साथ आपराधिक व्यक्तियों को साथ में रखता है। पूर्व में भी, निक्की अपराधिक प्रवृति का होने के कारण कई बार जेल जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.