देश को मिलेंगे 288 सैन्य अधिकारी

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में  377 जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी परेड में सलामी लेंगे।

इनमें से 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। साथ ही आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी पास आउट हो रहे हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 288 युवा अफसर देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे।

साथ ही अलग-अलग आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हो जाएंगे। शनिवार को पासिंग आउट परेड की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह सलामी लेंगे।पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि शुक्रवार को अकादमी में पहुंच गए।

परेड से पूर्व परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह छह बजे से शुरू होगी। परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे।

इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे।89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना के अभिन्न अंग बनेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.