त्रिपुरा :  मुख्यमंत्री विप्लव कुमार का इस्तीफा  माणिक साहा  बने नए सीएम 

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया।विप्लव कुमार देव के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. माणिक साहा  को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया।

श्री देव ने डॉ साहा के नेता चुने जाने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर श्री देव के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

देव ने ट्वीट किया,  डॉ. माणिक साहा को पार्टी विधायक दल का नया नेता बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री देव ने एक अन्य ट्वीट में कहा,  मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व में त्रिपुरा और प्रगति करेगा।

Leave a Reply