कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार समारोह की तैयारियां तेज

महानगर अध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार कार्यक्रम का भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगी।
उन्होंने सभी महानगर कांग्रेसजनों से अपेक्षा की है कि प्रदेश अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत समारोह में ब्लाक, नगर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पदभार स्वागत समारोह में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मसूरी से विधायक प्रत्याशी गोदावरी थापली ने कहा की स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सदन से सड़क तक संघर्ष करने को तत्पर है।

Leave a Reply