कोरोना से केवल दो राज्यों में छह लोगों की मौत

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से केवल दो राज्यों केरल और दिल्ली में कुल छह लोगों की मौत हुई है। साथ नये संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा भी एक हजार से नीचे 861 पर रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 74 लाख 18 हजार 827 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 861 नये मरीज सामने आये हैं, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 30 लाख 61 हजार 132 हो गई है। देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हजार 58 है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत हो गयी है। इसी अवधि में 929 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख तीन हजार 383 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 211 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 41 लाख 18 हजार 951 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

वहीं इस दौरान देश में छह मरीजों की मौत होने से इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 521691 हो गयी है। कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 81 घटने से इनकी संख्या 3052 रह गयी।

वहीं, 299 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6464510 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 68365 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामले 11 बढ़कर 1483 हो गये हैं। इस दौरान 45 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904462 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

Leave a Reply