उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

उत्तरकाशी। जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके यमुनाघाटी में अधिक महसूस किये गये,जिससे लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूंकप आने से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया है।
शनिवार सांय को 4 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये है। भूकंप के झटके यमुनोघाटी के बडक़ोट, नौगांव, पुरोला और मोरी क्षेत्र में अधिक महसूस किया गया है। भूकंप के झटकों से लोग काफी भयभीत हो गये और लोग अपने घरों से बाहर निकले। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया किया भूंकप का केंद्र कहां था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भूकंप से जानमाल को कोई क्षति नहीं हुई है।

Leave a Reply