कांग्रेस ने इंदिरा हृदयेश को याद किया

देहरादून। कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा हृदयेश  की जयन्ती के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें  भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ट नेताओें ने कहा कि स्व0 इन्दिरा का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विराट था और उन्होंने  कभी भी अपने सिद्वान्तों के साथ समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि स्व. इन्दिरा  ने कभी भी कठिनाईयों एवं मुसीबतों के आगे अपना सिर नही झुकाया। उन्होंने कहा कि उनका संसदीय अनुभव काफी लम्बा रहा है, जब वह सदन मेें बोलती थी तो चाहे सरकार के मंत्री विधायक हों या विरोधी दल के विधायक हों उनके  व्यक्तिव को गौर से सुनते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सोच विकासपरक थी।

इस असवर पर मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि वह अविभाजित उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद सदस्य रही अनेकों बार उत्तराखण्ड सरकार में वरिष्ठ मंत्री रही उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट  कार्यो केेे लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

श्रद्वासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोषी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र षाह, गढ़वाल मण्डल प्रभारी गरिमा महरा दसौनी, प्रदेष प्रवक्ता दीप बोहरा ,डाॅ0 प्रतिमा सिंह,  संजय कनौजिया, शीशपाल सिंह बिष्ट, विजय सिंह गुसांई, मदन मोहन कोहली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply