अजित पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कसा तंज – कहा, उच्च पद पर बैठे लोगों को अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर तंज कसते हुए कहा कि उच्च पद पर बैठे लोगों को अनावश्यक बयानबाजी करने से बचना चाहिए।

अजित ने हाल ही में कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और शिक्षाविद् सावित्रीबाई फुले को लेकर की गयी टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही। यहां एम.आई.टीय कॉलेज में विकास कार्यों के लोकार्पण के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि हाल ही कुछ चीजे घटित हुई हैं।

उन्होंने कोश्यारी का नाम लिए बिना कहा,  हाल ही में शिवाजी महाराज और राज्य की अत्यधिक सम्मानित ऐतिहासिक हस्ती को लेकर अनावश्यक टिप्पणी की गयी थी। इस तरह के बयान न तो निष्पक्ष हैं और न ही महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुकूल हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे महान छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को कम ही लोग जानते हैं, जिन्होंने राजमाता जिजाऊ, महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा कल्पना की गई रैयतों के मुताबिक स्वशासी राज्य की स्थापना की, जिन्होंने देश महिलाओं की शिक्षा की नींव रखी।

Leave a Reply