भाजपा धर्म विशेष नहीं सभी समुदायों के लिए काम कर रही: ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कांग्रेस पर जमकर बरसी

धानाचूली । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि भीमताल में भाजपा का पूरा परिवार एकजुटता से चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा राम के समर्थन में गोविंद आये है और भीमताल में रामसिंह कैडा और गोविंद सिंह बिष्ट की जोड़ी जीत दर्ज करेगी।

कहा रानीबाग में कांग्रेस ने धर्म विशेष के लिए यूनिवर्सिटी बनाने की बाद कही है पर भाजपा ने 5 मेडिकल 5 डिग्री कालेज खोल कर सभी समुदायों के बच्चों को पढ़ाने की बात की है।

बृहस्पतिवार को ईरानी भीमताल विस के पोखरा खेत मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह देश को बांट नही सकती। जब तक भाजपा के कार्यकर्ता है। यह मंसूबा कभी पूरा नही होगा। ईरानी ने अटल को याद करते ही अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा,कमल खिलेगा।

इस बार देवभूमि में फिर से कमल खिलने जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा, गुजरात के विधायक शशिकांत पांडेय,पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, समीर आर्या, प्रदीप बिष्ट, मुकेश बोरा,आशारानी, कमलेश कैड़ा कुंदन चिलवाल, मनोज भट्ट, सुमित नली, दीपू असगोला सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रैली संयोजक मुकेश बोरा ने किया। इसके बाद ईरानी ने कालाढूंगी में भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के पक्ष में एक जनसभा संबोधित की।

Leave a Reply