भाजपा ने विकास की बजाय बदले सीएम के चेहरे : पायलट

रुडक़ी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने विकास करने की बजाय मुख्यमंत्रियों के चेहरे बदलने का काम किया है। उन्होंने भाजपा को कोसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीतिक कर सत्ता हासिल करना चाहती है। भाजपा को किसानों व गरीबों की कोई चिंता नहीं है।
मंगलवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रुडक़ी, भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर विस क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि किसान, गरीब जनता की जेब पर भाजपा ने डाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भाजपा ने विकास की बजाय मुख्यमंत्रियों के चेहरे बदलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। लोगों की नौकरी तक चली गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की बजाय भाजपा ने अपनी खींचतान में केवल चेहरे बदलने का ही काम किया है। सरकार केवल उद्योगपतियों को ही लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

आम जनता की भाजपा को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।
राजेश पायलट ने भगवानपुर के मानकपुर आदमपुर, झबरेड़ा के शेरपुर खेलमऊ, मंगलौर के टिकोला व रुडक़ी के गणेशपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply