पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर किया हमला, मारे गये 15 आतंकवादी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात किये गये दो आतंकवादी हमलों में चार सैनिक शहीद हो गये और सुरक्षा कर्मियों की जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गये। यह हमला पीएम इमरान खान के चीनी दौरे पर रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुआ।

इमरान शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए चीन की यात्रा पर हैं। सरकार में आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद अहमद ने बताया कि सशस्त्र बलों ने बड़े हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस दौरान चार सैनिक समेत 15 आतंकी मारे गए हैं।

हमले के दौरान करीब पांच आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलएफ) ने रायटर्स को भेजी एक रिपोर्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आत्मघाती हमलावरों ने सैन्य ठिकाने के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक से भरे वाहनों में धमाका किया, जिसमें 50 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.