कपकोट के गढ़ में कार्यकर्ताओं ने बजाया बगावत का बिगुल

शेर सिंह गड़िया समर्थकों ने देने शुरू किए सामूहिक त्याग पत्र, भौर्याल को बैरंग लौटाया

  • कुमाऊं की आधी दर्जन सीटों में भारी हचलल
  • कई नेताओं ने दिए बागी चुनाव लडऩे का संकेत

हल्द्वानी । भाजपा की पहली सूची में आधे दर्जन से अधिक सीटों में भारी विरोध शुरू हो गया है। इनमें धारचूला, गंगोलीहाट, भीमताल, गदरपुर, द्वाराहाट, कपकोट और नैनीताल की सीट शामिल हैं। इसके अलावा रुद्रपुर में बगैर टिकट जारी हुए ही कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं।

टिकट जारी होने के लगातार तीसरे दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के त्याग पत्र देने का सिलसिला जारी है। पार्टी आपदा प्रबंधन में जुट तो गई है, लेकिन कई जगहों में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ सीटिंग विधायकों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

अभी तक धारचूला सीट से अधिकृत भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी का विरोध शुरू हो गया है। यहां भाजपा के 12 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुनस्यारी से भी भारी विरोध की सूचना है। यहां कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने त्याग पत्र दे दिए हैं।

त्याग पत्र देने वालों में मंडल महामंत्री मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, उत्तम गिरी, पुष्कर नेगी, राजेन्द्र सेमिया, लवराज गोस्वामी, बबलू लोहनी, हीरा सिंह मेहरा, प्रेम सिंह नेगी, प्रह्लाद सिंह कठायत, रमेश फस्र्वाण व जगदीश उप्रेती के नाम शामिल हैं।

गदरपुर में भी अरविंद पांडे का विरोध शुरू हो गया है। रवीन्द्र बजाज ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। बजाज को जनाधार वाला नेता बताया जाता है। बजाज ने कहा कि वह मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक कई पदों पर रहे लेकिन 32 सालों में पार्टी ने उनका कभी सम्मान नहीं किया।

बजाज के समर्थन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, सभासद परमजीत सिंह, अमर सिंह, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजीव त्यागी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

नैनीताल में कांग्रेस से आयातित प्रत्याशी सरिता आर्या को टिकट मिलते ही दिनेश आर्य, हेम आर्य समेत तमाम नेताओं ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भीमताल में कैड़ा का भारी विरोध हो रहा है। यहां मडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह ने 30 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की प्राथकिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। साह निर्दल चुनाव भी लड़ सकते हैं। इसके अलावा गोविंद विष्ट समेत कई अन्य नेता भी नाराज हैं।

सबसे ज्यादा चिंताजनक खबर दिग्गज भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गढ़ से मिल रही है। यहां टिकट के प्रबल दावेदार शेर सिंह गडिय़ा ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। सोशल मीडिया में शेर सिंह गडिय़ा ने तो कोश्यारी से लेकर तमाम नेताओं पर तीखे तंज कसे हैं।

गड़ियया समर्थक करीब 39 भाजपा नेताओं ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं। इनमें प्रभा गड़िया, महिमन कपकोटी, भुवन गडिय़ा, नरेंद्र सिंह, दान सिंह, मदन सिंह, करन सिंह, अमर सिंह, तारा सिंह तड़ागी, संजय जोशी, जगदीश सुरकाली, लाल सिंह, हरीश दानू, केदार सिंह, राम सिंह, पूरन सिंह दानू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत सिंह गडिय़ा, गुलाब सिंह दानू, उम्मेद सिंह, चंचल सिंह, दीपक सिंह ऐठानी, कुंदन सिंह, कैलाश सिंह, प्रकाश बिष्ट, नवीन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, उर्बादत्त जोशी, प्रवीण सिंह, नंदन दुगड़िया, खुशाल सिंह, मनोज सिंह गडिय़ा, देवेंद्र सिंह गडिय़ा, चंद्र सिंह कपकोटी, संजय कोरंगा, नवीन चंद्र जोशी, दरबान सिंह, विनोद कपकोटी आदि शामिल हैं।शेर सिंह गड़िया ने अपना फोन बंद कर दिया है। डेमेज कट्रोल में जुटे बलवंत सिंह भौर्याल को नाराज कार्यकर्ताओं ने बैरंग लौटा दिया है।

Leave a Reply