भाजपा ने की 59 नामों की घोषणा,खटीमा से चुनाव लड़ेंगे धामी

10 विधायकों के कटे टिकट

देहरादून। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वृहस्पतिवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 59 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह खटीमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की यह पहली सूची है। दूसरी सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

अनिल बलूनी के चहेते सतीश लखेड़ा को कर्ण प्रयाग से टिकट नहीं मिला है। कर्ण प्रयाग से अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है। 10 विधायकों को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है।

देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटें

देहरादून कैंट से सविता कपूर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड से खजान दास, मसूरी से गणेश जोशी, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव पुंडीर व चकराता से रामशरण नौटियाल। सभी सिटिंग विधायकों पर भाजपा का भरोसा। देहरादून कैंट से दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को भाजपा ने मैदान में उतारा।

Leave a Reply