चौबट्टाखाल पर दिग्गजों ने की दावेदारी

कोटद्वार । जनपद पौड़ी की अहम विधान सभाओं में से एक चौबट्टाखाल विधानसभा में यूं तो भाजपा कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर दिगमोहन सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है।

प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं जिससे उनकी दावेदारी सुनिश्चित मानी जा रही है।
सतपाल महाराज 2022 के विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों में प्रमुख हैं तो इस सीट पर भाजपा नेत्री दीप्ति भारद्वाज रावत, डा. जेपी सेमवाल, पूर्व राज्य मंत्री पुष्कर जोशी भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

इसी तरह यदि कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर नजर दौड़ाई जाए तो पिछले चुनावों में प्रत्याशी रहे राजपाल बिष्ट चौबट्टाखाल विधान सभा से टिकट पाने की प्रथम पंक्ति में खडे हैं, वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यछ केसर सिंह नेगी, बीरोंखाल के प्रमुख राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, जसपाल सिंह रावत ने भी कांग्रेस पार्टी में चौबट्टाखाल सीट से दावेदारी की है।

तो उत्तराखंड रक्षा मोर्चा से शेखर सिंह नेगी व सपा से चन्द्रमोहन मुंडेटी भी टिकट मांग रहे हैं। विषम भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ी यह विधानसभा अपने आप में लैंसडौन विधानसभा तथा यमकेश्वर विधानसभा से जुडी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.