यशपाल आर्य की वापसी से उत्तराखंड में मजबूत होगी पार्टी : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी का स्वागत करते हुए कहा है कि उनके इस निर्णय से साफ हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है और उनके आने से पार्टी ज्यादा मजबूती होगी।

संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिह सुरजेवाला ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री यशपाल आर्य तथा उत्तराखंड विधानसभा में संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि यशपाल आर्य उत्तराखंड में छह बार विधायक रहे तथा वह राज्य सरकार में परिवहन मंत्री थे जबकि युवा विधायक संजीव तेज तर्रार नेता हैं और कांग्रेस में उनकी वापसी हो रही है जिससे उत्तराखंड में कांग्रेस मजबूत होगी तथा अगले चुनाव में उत्तराखंड में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

यादव ने कहा कि संजीव आर्य नैनीताल से तेजतर्रार विधायक हैं जबकि आर्य बाजपुर से विधायक हैं। भाजपा में जाने से पहले सात साल तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य की घर वापसी से प्रदेश कांग्रेस मजबूत होगी। रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस आज मजबूत स्थिति में है और इस काम में  आर्य की भूमिका अहम रही है।

उनका कहना था कि 2012 में उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में आयी तो इसमें श्री आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे और इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण काम किये हैं।

Leave a Reply