चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की ली शपथ

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सीएम(CM)पद की शपथ ली। चन्नी को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं चन्नी।

चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने मंत्री पद की शपथ ली जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने तीनों नेताओं को बधाई दी।

चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री थें। चरणजीत सिंह चन्नी रामदासिया समुदाय (सिख दलित) से आते हैं। चमकौर से तीसरी बार विधायक रहे चन्नी 2015-2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। राहुल के करीबी माने जाने वाले चन्नी 2007 में पहली बार चमकौर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 

Leave a Reply