लापता युवती की लोकेशन दिल्ली में मिली

रुडक़ी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती कुंज से बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का लोकेशन दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मिली है। युवती की तलाश में रुडक़ी पुलिस की टीम दिल्ली रवाना की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया स्वजन की सूचना पर पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। युवती का मोबाइल नंबर बंद मिला। युवती के मोबाइल की आखिरी लोकेशन दिल्ली के कश्मीरी गेट की मिली है। युवती के मोबाइल की काल डिटेल चेक की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.