यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी में 148 पदाधिकारियों की फौज

दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बुधवार को घोषित की नई कार्यकारिणी

तीन कार्यकारी अध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष,11 महामंत्री व 15 सचिव
देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। जंबो कार्यकारिणी में 148 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बताया कि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, त्रिवेन्द्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल व पुष्पेश त्रिपाठी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
जबकि सुरेन्द्र कुकरेती, हरीश पाठक व एपी जुयाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस पांगती की अध्यक्षता में सर्वोच्च सलाहकार समिति गठित की गई है। जिसमें खडक़ सिंह बग्ड़वाल, शिवानंद चमोली, डीडी शर्मा, सुरेश डालाकोटी, प्रकाश पांडे, महेश परिहार, गीता बिष्ट, गिरीश शाह, लताफत हुसैन, वीरचंद्र रमोला, दिनेश बडोला, किशन सिंह रावत, रविन्द्र वशिष्ठ, सुरेन्द्र दत्त पेटवाल व सुंदरलाल सेमवाल को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसके अलावा 11 केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं ग्याहर केंद्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं, जिनमें बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याल, रमेश थलाल, रणजीत गडक़ोटी, रेखा मियां, महेश मठपाल, प्रताप कुंवर, सुशील उनियाल, सुशील कुमार पांडे, महेन्द्र सिंह रावत व एसपी सती शामिल हैं। शांति प्रसाद भट्ट को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि सुनील ध्यानी, विजय बौड़ाई, देवेन्द्र चमोली, जबर सिंह पावेल, जगत मेहता व राजनीतिन रावत को प्रवक्ता बनाया गया है।
इसी तरह 15 केंद्रीय सचिव, 12 संगठन मंत्री, 15 प्रचार सचिव व 13 संयुक्त सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। ओंमी उनियाल को राज्य आंदोलनकारी समिति का अध्यक्ष व युद्धवीर सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।  इसके अलावा राजेन्द्र सिंह बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ, प्रमिला रावत को महिला प्रकोष्ठ, डा. माधव मैठाणी को चिकित्सा प्रकोष्ठ, विजयंत सिंह को श्रमिक प्रकोष्ठ, अमित वर्मा को विधि प्रकोष्ठ, डा. हरीश जोशी को बौद्धिक प्रकोष्ठ, प्रहलाद सिंह रावत को कर्मचारी शिक्षक संगठन प्रकोष्ठ, पुष्कर सिंह गुसाईं को खेल प्रकोष्ठ, चंद्रशेखर कापड़ी को संसदीय बोर्ड, डीडी जोशी को अनुशासन समिति, नितिन सैनी को किसान प्रकोष्ठ और राजेन्द्र भट्ट को स्टूडेंट फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की निगरानी में आईटी प्रकोष्ठ भी गठित किया गया है। वहीं 21 लोगों को बतौर सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ऐरी ने कहा कि आगामी विस चुनाव को मद्देनजर रखते हुए नई टीम घोषित की गई है। कुछ और पदों पर अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्द जिम्मेदारी दी जाएगी।

Leave a Reply