एक स्थाई मुख्यमंत्री नहीं दे सकी भाजपा:गोदियाल

रोड़ शो के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

जोशीमठ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सीमांत नगर जोशीमठ पहुंचने पर रोड शो के जरिए उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 57 विधायकों के बहुमत के बाद भी राज्य को एक स्थाई मुख्यमंत्री नहीं दे सकी। 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ पहुंचे गणेश गोदियाल को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सीमांत कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि 2२2 को फतह करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुट जाना है। उन्होने कहा कि जन विरोधी भाजपा सरकार 57 विधायकों के बहुमत के बाद भी राज्य को एक स्थाई मुख्यमंत्री नहीं दे सकी। भाजपा सरकार से देवभूमि उत्तराखंड का पुरोहित समाज नाराज है। व्यापारी वर्ग नाराज, टैक्सी व बस संचालक नाराज, छोटी दुकान व ढाबे वाले नाराज हैं। इस सरकार ने हर वर्ग के लोगों का जीना दूभर कर दिया है।  उत्तराखंड का जागरूक मतदाता चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार मे है ताकि इस रोजगार विरोधी, जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जोशीमठ में एक अदद स्टेडियम की वर्षो की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस सरकार ने ही इस खेल मैदान के विकास के लिए धनराशि अवमुक्त की थी और अब स्टेडियम को निर्माण भी कांग्रेस सरकार ही कराएगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनते ही रविग्राम मे स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। कहा कि पांच साल तक खाली पड़े सरकारी पदों पर एक भी विज्ञप्ति नही निकालने वाली भाजपा सरकार अब अंतिम समय मे 24 हजार रिक्त पदों को भरने की बात कर रही है। यदि ये रिक्तियां पांच वर्षो मे भरी जाती तो हजारों बेरोजगार ओवरऐज नही होते और कई परिवारों का घर चलते। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि 13 दिनों से सीमांत नीति घाटी के लोगों की सुध तक नहीं ली जा रही है और सड़क, स्वास्थ्य संचार, विद्युत व खाद्यान्न के लिए आमरण अनशन करने को विवश होना पड रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दो दिनों में नीती घाटी को सड़क अथवा हेली सेवा से जोड़ने की मांग की गई थी और ऐसा न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री/पूर्व प्रमुख ठाकुर सिंह राणा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाकर ही राज्य का चहुंमुखी विकास हो सकता है। उन्होंने 2022 में कांग्रेस को आशीर्वाद देने की अपील आम जनता से की। इससे पूर्व कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आगमन पर रोड शो का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस नेता कमल रतूडी के संचालन मे हुई जनसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भंडारी, नगराध्यक्ष रोहित परमार, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, चारधाम हक हकूकधारी महापंचायत के मीडिया प्रभारी आचार्य नरेशानंद नौटियाल, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश रंजन विलंगवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जोध सिंह कवाण व रामेश्वर थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह पाल, जगदीश पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी शाह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इस मौके पर श्री बदरीनाथ धाम के सेनि वेदपाठी आचार्य कुशलानंद बहुगुणा समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply