गोदियाल ने रेखा आर्य को दी गरिमा के अनुरूप बात करने की नसीहत

मंत्री रेखा आर्य को उनके पति के मामले में घेरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर कड़ हमला बोला है। गोदियाल ने कहा है कि मंत्री के पति के खिलाफ जिन गंभीर धाराओं में उत्तर प्रदेश पुलिस ने नान बेलेबल वारंट जारी किया है उसके मद्देनजर नैतिकता के आधार पर रेखा आर्य को तत्काल प्रभाव से अपने मंत्रिपद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि इसे दुर्भाग्य ही कहना चाहिए की रेखा आर्य खुद के गिरेबान में झांकने के बजाय लगातार पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत के साथ जुबानी जंग लड़ने का काम कर रही हैं। गोदियाल ने कहा कि जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग मंत्री के द्वारा की जा रही है वह निंदनीय है। गोदियाल ने यह भी कहा कि सूबे के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक जिस तरह से गिरधारी लाल उर्फ पप्पू साहू पर लगे आरोपों को 25 साल पुराना बताकर आरोपी को संरक्षण देने और बचाने का काम कर रहे हैं उससे भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है। गोदियाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों को बचाने का काम कर रही हो।
इससे पहले भी भाजपा ने अपने उन तमाम नेताओ़ को संरक्षण देने का काम किया जो प्रदेश में महिलाओ़ के यौन उत्पीड़न में संलिप्त पाए गए हैं। गोदियाल ने कहा की भाजपा के अध्यक्ष स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं क्या  गोदियाल ने कहा कि प्रकरण 25 साल पुराना हो या 1 साल वह जब भी उजागर हो उसमें आरोपी को सजा का प्रावधान बनता है। ऐसे में भाजपा जिस तरह से आज बेशर्मी पर उतर आई है उससे उसकी रीति नीति बेनकाब हुई है। गोदियाल ने रेखा आर्य पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से मंत्री और सम्पूर्ण भाजपा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरने का प्रयास कर रही है उसे यही परिलक्षित होता है कि भाजपा को हरीश रावत का कितना खौफ है। गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से मंत्री अपने पति पर लगे आरोपों को ढकने के लिए हरीश रावत को निशाना बना रही हैं, ताकि जनता का ध्यान उनके पति के मामले से हट जाए। गोदियाल ने मंत्री से अपेक्षा की है कि उन्हें पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

Leave a Reply