उतराखंड : एक जुलाई से समस्त कॉलेजों में शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई,आदेश जारी

देहरादून। एक जुलाई से राज्य के समस्त कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने का सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।कोरोना को लेकर अभी ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी। संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उतराखंड : एक जुलाई से समस्त कॉलेजों में शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई,आदेश जारीआदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए 30 जून 2021 तक समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (डे-बोर्डिंग) में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि पूर्ण होने पर एक जुलाई 2021 से विद्यालयों में पठन पाठन फिर से ऑनलाइन के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.