माल्या, नीरव और चोकसी के जब्त 9,371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को हुई ट्रांसफर

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या,नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों भगोड़े आरोपियों की संपत्ति से उनकी धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

प्रवर्तन निदेशालय ने  कहा कि इन आरोपियों की जब्त की गई संपत्ति का एक हिस्सा सरकारी बैंकों और केंद्र सरकार को हस्तांतरि कर दिया गया है। ईडी के अनुसार इन लोगों की 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी जिसमें से 9,371.17 करोड़ रुपये की संपत्ति बैंकों और केंद्र सरकार को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में धन शोधन निरोधक कानून पीएमएलए के तहत 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी जो बैंकों के कुल बकाये के 80.45 प्रतिशत के बराबर है। बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई के उद्देश्य से यहराशि हस्तांतरित की गई है। ईडी के अनुसार विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने अपनी अपनी कंपनियों के जरिय पैसों की हेराफेरी की जिससे बैंकों को 22,585.83 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी नेइन आरोपियों की 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जिसमें 969 करोड़ रुपये की संपत्ति विदेशों की थी।शेखर

Leave A Reply

Your email address will not be published.