एक लाख से अधिक की स्मैक के साथ सिडकुलकर्मी गिरफ्तार

अल्मोड़ा । पुलिस ने हरिद्वार सिडकुल में नौकरी करने वाले एक युवक को होटल मैनेजमेंट गेट के पास से
एक लाख 13 हजार पांच सौ की स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपित स्मैक को हरिद्वार से खरीदकर अल्मोड़ा
बेचने की फिराख में था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एवं एसओजी टीम ने वृहस्पतिवार को बेस तिराहे के 11.35 ग्राम स्मैक के
साथ मुकेश बिष्ट पुत्र उमेश बिष्ट (24) निवासी गरभनार तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है।
बरामद स्मैक की कीमत 1,13,500 बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपित मुकेश बिष्ट से पूछताछ करने पर बताया कि वह
हरिद्वार सिडकुल में एक कंपनी में नौकरी करता है। हरिद्वार से स्मैक कम दामों में लाकर अल्मोड़ा के
युवाओको अधिक दामों में बेचने का काम करने की भी बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ
की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.