बंगाल चुनाव: मतदान के दौरान हुई हिंसा,पांच लोगों की मौत

तृणमूल ने  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पर लगाया आरोप

चुनाव आयोग ने  पुलिस पर्यवेक्षक से  मांगी रिपोर्ट

बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। मतदान के दौरान हुई हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। कूच बिहार के सितलकुची में पहली बार मतदान करने के लिए लाइन में खड़े एक युवक पर हथियारों से लैस एक समूह ने गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी है। युवक की पहचान आनंद बर्मन के रूप में हुई है।

चुनाव आयोग ने गोलीबारी की घटना को लेकर विशेष पुलिस पर्यवेक्षक से रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाईं। सीआरपीएफ ने आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोग सुरक्षाबलों पर हमले के बाद उनकी राइफल छीनने का प्रयास कर रहे थे तब सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाई। तृणमूल कांग्रेस की नेता डोला सेन ने दावा किया कूच बिहार में मौतें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की गोलीबारी से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्रीय बलों ने दो बार गोलीबारी की है। कूच बिहार के माथाभांगा के ब्लॉक 1 में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई और अन्य तीन घायल हुए है जबकि सीतलकुची ब्लॉक में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। केंद्रीय बल लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं और उन्होंने हदें पार कर दी हैं।

 

Leave a Reply