महिलाओं पर आधारित है फिल्म अपूर्वा, कियारा आडवाणी ने काम करने से किया मना

बॉलीवुड अभिनेत्री  कियारा आडवाणी ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना ली है। उन्हें कबीर सिंह के माध्यम से बॉलीवुड में विशेष रूप से लोकप्रियता मिली है।कियारा आडवाणी ने फिल्म अपूर्वा में काम करने से मना कर दिया है। कियारा आडवाणी ने मुराद खेतानी निर्मित फिल्म कबीर  सिंह में काम किया था जो उनके करियर की कामयाब फिल्म मानी जाती है।हाल ही में उन्होंने इसी बैनर तले ‘भूल भूलैया 2’ भी साइन की है। खेतानी उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘अपूर्वा’ में भी कास्ट करना चाहते थे। हालांकि कियारा ने उन्हें मना कर दिया है। चर्चा है कि कियारा की मैनेंजिंग टीम का मानना है कि इस वक्त उनके पास कई बड़े बजट की मूवीज हैं।

शेड्यूल में काफी व्यस्त है कियारा आडवाणी

उनका शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। अपनी टीम के सुझाव के आधार पर ही कियारा ने मुराद खेतानी को मना कर दिया है। बताया जाता है कि खेतानी की अपकंमिग फिल्म अपूर्वा महिलाओं पर आधारित है।कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकंमिग फिल्म भूल भूलैया 2 की शूंटिग कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.