धर्मेन्द्र प्रधान की रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

Nandigram, the high profile seat of West Bengal पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नन्दीग्राम रैली में युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो के सिर में चोट आई है।

धर्मेन्द्र प्रधान नंदीग्राम इलाके के सोनचुरा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच यह हमला हुआ।प्रधान ने ट्‍वीट कर बताया कि भाजपा की रैली पर टीएमसी के गुंडों द्वारा पत्थरबाज़ी करने की शर्मनाक कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस हमले में स्थानीय युवा मोर्चा के हमारे एक साथी पूर्णा चंद्र पात्रो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं व अन्य कई और साथी घायल भी हैं। धर्मेन्द्र प्रधान स्वयं कार्यकर्ता को अस्पताल लेकर गए थे। प्रधान ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने हमला किया था। यह हमला मेरे सामने ही हुआ। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाहर भी टीएमसी के गुंडे खड़े थे। इस बीच, प्रधान ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है।तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहद कहीम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही है। यह सुवेंदु भाजपा और पुरानी भाजपा की लड़ाई है। वे अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं और तृणमूल पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.