बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है: मोदी

Prime Minister West Bengal प्रधानमंत्री  ने पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संविधान तथा लोकतंत्र को सर्वोपरि रहने देने एवं कानून का शासन चलने देने का गुरुवार को अनुरोध किया।  मोदी ने भाजपा की ओर से आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता हमारे लिए ईश्वर का रूप है और यह समय कुशासन से मुक्त होने का है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर अत्याचारियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी और कानून का शासन स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जगह-जगह बम विस्फोट किये जा रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ममता सरकार पर निर्मम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह माओवादियों तथा आतंकवादियों का संरक्षण कर रही है। राजनीतिक लाभ के लिए माओवादियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और वे तृणमूल के माध्यम से गरीब जनता का पैसा लूट रहे हैं। कोयला और बालू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठ को वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के कारण बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.