कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया कौशिक ने

  • भाजपा को 2017 के मुकाबले मिलेगा अधिक बहुमत

Uttarakhand BJPउत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन कौशिक ने  कहा कि राज्य में अगले वर्ष (2022) में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वर्ष 2017 से अधिक बहुमत मिलेगा। कौशिक ने भाजपा मुख्यालय में पूजा-अर्चना के मध्य कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अप्रैल माह तक प्रदेश के सभी जनपदों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर ‘मिशन 2022-60 के पार’ के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वन करेंगे।

इसे भी पढ़ें :त्रिवेंद्र नहीं चाहते महाकुंभ में ढील , बताया जोखिम का खतरा

उन्होंने कहा कि वह इस अवधि का सही उपयोग करते हुए प्रत्येक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे सकारात्मक भाव एवं संकल्प के साथ, वर्ष 2022 के चुनाव का 60 के पार का जो लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, उस तक पहुंचने का हर संभव प्रयास हमारे कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से भी अच्छे परिणाम 2022 के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता देंगे। इससे पूर्व, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर श्री कौशिक को बिठाया और पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply