भारतीय नौसेना के जवान को जिंदा जलाया

Indian Navy भारतीय नौसेना के एक जवान की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। 26 वर्षीय इंडियन नेवी का जवान सूरज कुमार दूबे को कथित तौर पर अगवा कर जिंदा जलाया गया है। घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज कुमार दुबे को चेन्नई से किडनैप किया गया था, हमलावरों ने उसे लूटने और फिरौती के लिए अगवा किया था लेकिन जब हमलावरों को लगा कि उन्हें 10 लाख की फिरौती नहीं मिलेगी तो उन्होंने सूरज को जला दिया। सूरज 6 दिनों से लापता था। शुक्रवार को मृतक सूरज कुमार दुबे मुंबई के नाले से जख्मी हालत में मिला था। नेवी के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात था। नौसेना एक अधिकारी ने कहा, ”26 साल का एक नौसेना जवान सूरज कुमार दुबे छुट्टी पर था और महाराष्ट्र के पालघर गया था। 5 फरवरी की सुबह 90 प्रतिशत जलने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। ‘

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.