After Header-1

बांग्लादेश में भीषण ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत

ढाका: बांग्लादेश ( Bangladeshमें सोमवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा( accident) हो गया है। दो ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत( killed) हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए । ट्रेन (train) हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई है। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। यह ट्रेन हादसा तब हुआ, जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में एक पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि अब तक 13 लोगों के शव मिले हैं। कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालगाड़ी ने एगारो सिंधुर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.