नयी दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणी की है। इन सभी सीटों पर 05 सितंबर को मतदान होगा और 08 सितंबर को नतीजे आएंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड की डुमरी, Kerala की पुथुप्पल्ली, त्रिपुरा की बोक्सानगर एवं धनपुर, West Bengal की धुपगुड़ी (एससी), Uttar Pradesh की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए 10 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।
डुमरी, पुथुप्पल्ली, बोक्सानगर, धुपगुड़ी और बागेश्वर सीट क्रमशः जगन्नाथ महतो, ओमान चांडी, समसुल हक़, विष्णु पांडा रे और चंदन रामदास के निधन से खाली हुई थी। वहीं, धनपुर और घोसी सीट क्रमशः प्रतिमा भौमिक और दारासिंह चौहान के इस्तीफा देने के कारण रिक्त है।