After Header-1

त्रिपक्षीय रेल हादसा: 233 लोगों की मौत, जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल

बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े त्रिपक्षीय रेल हादसे में 233 लोगों की मौत हुई, जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

ट्रेन हादसा इतना भयानक था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच तबाह हो गए। एक इंजन तो मालगाड़ी के रैक पर ही चढ़ गया। टक्कर में खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। उन्होंने कहा, ‘‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए।’’

अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब सात बजे, हावड़ा से करीब 255 किलोमीटर दूर बाहानगा बाजार स्टेशन पर हुआ। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने कहा कि अब तक 47 लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.