जारी है पठान का जलवा

नयी दिल्ली। चार साल बाद फिल्म पठान के जरीये शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में वापसी की है।
बता दे कि किंग खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ने इस समय भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। इसी के साथ पठान बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धुंआधार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
इसका मतलब साफ है कि पूरे विश्व में फैले शाहरुख के फैंस ने फिल्म और अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अपनी सकारात्मक समीक्षा दे दी है। जहां पठान ने तीन दिन में भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की थी।

भारत में फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। इसके साथ ही विदेश में भी ह्यपठानह्ण तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जिसकी बदौलत तीन दिनों में फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.