राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सफाई कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है। यदि कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी होती है तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम की ओर से जनता पर यूजर चार्ज के नाम पर 100 रुपये का अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आम लोगों पर यह शुल्क नहीं लगने देगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन या मेयर इस मुद्दे पर टकराव का रास्ता अपनाते हैं तो कांग्रेस भी विरोध के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान श्री देवभूमि संयुक्त कर्मचारी निकाय संघ के अध्यक्ष दिनेश सौदाई को महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का सम्मान किया गया। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनेश सौदाई, राजीव तिवाल, करण बिरला, बॉबी चौटाला, अमन, अविनाश, राजीव कुमार, साहिल, रौनक सौदाई, निखिल घाघट, हन्नी सैनी, अरविंद सिंह और लाइन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉ. हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, वीना आनंद, संजय चौधरी गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल, अक्षय गौतम, गौरव अग्रवाल, अमित चौधरी और मिलंद चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
