After Header-1

कांग्रेस की रैली में प्रियंका ने लगाया कैप्टन पर कई आरोप, भाजपा के इशारे पर काम कर रहे थे अमरिंदर

चंडीगढ़।कोटकपुरा में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कैप्टन अमरिंदर पर कई आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर भाजपा के इशारों पर काम कर रहे थे।

सुश्री वाड्रा ने कांग्रेस की रैली को संबोधि करते हुए कैप्टन का नाम लिये बिना कहा कि पांच सालों से चल रही उनकी पार्टी की सरकार में कुछ खामियां थीं, कहीं रास्ते में भटक गये थे। उन्होंने कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वो सरकार दिल्ली से चलने लगी और दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि भाजपा और भाजपा की सरकार के जरिये चल रही थी।वह जो छुपी हुई सांठ-गांठ थी, आज खुले में आ गई है। इसलिए हमें वो सरकार बदलनी पड़ी, इसलिए हमें एक नयी राजनीति आपके सामने लानी पड़ी।

कांग्रेस ने कैप्टन को हटाकर चन्नी को बनाया था सीएम

पिछले साल सितंबर में कैप्टन  को मुख्यमंत्री पद से हटाकर चरणजीत सिंहह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। कांग्रेस ने चुनाव में  चन्नी को ही मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया हुआ है। इस बीच कैप्टन ने पद से हटाये जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर पंजाब लोक कांग्रेस बना ली और भाजपा, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.