After Header-1

बाबा के दर्शनों को जा रहे दिल्ली के सैलानियों की कार खाई में गिरी

नैनीताल। शनिवार को बाबा नीब करौरी के कैंची धाम को जा रहे दिल्ली के सैलानियों की इनोवा कार संख्या एचआर66ए-0585 नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय
राजमार्ग 87 ई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि अपराह्न करीब पौने तीन बजे हल्की बारिश के दौरान कार ने किसी कारण कार को ब्रेक लगाए तो कार फिसलकर करीब 50-60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार में एक ही परिवार के चार महिलाएं एवं चार पुरुष सवार थे। गनीमत रही कि कार सुरक्षित तरीके से बिना किसी पत्थर आदि से टकराए रुक गई, इस कारण वाहन सवार
यात्रियों को अधिक चोटें नहीं आईं।
अलबत्ता ज्योलीकोट चौकी एवं तल्लीताल थाने के कर्मी जब घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे, तब तक घायल खाई में ही पड़े रहे, और बाद में अपने पैरों पर ही पुलिस कर्मियों की मदद से सडक़ पर पहुंचे। बाद में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस की बचाव टीम में तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सागर, एसआई त्रिवेणी कुमार जोशी, सुरेंद्र धामी, राजकुमार, चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा व राजेंद्र मेहरा तथा ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र ज्येष्ठा, नवीन कन्याल व दिनेश कार्की आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.