मां बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: पहले से बिकी हुई जमीन को तीन लोगों ने मिलकर फिर से किसी और को बेच दिया। इस मामले में पहले खरीददार ने आरोपितों के खिलाफ एसआईटी को शिकायत दी। एसआईटी की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मां बेटे समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । मामले में राजीव नगर निवासी संजय चांदना ने आरोपित कुंवर सिंह, लक्ष्मी देवी और लक्ष्मी के पुत्र हरेन्द्र चौधरी के खिलाफ शिकायत दी है। संजय ने बताया कि उसने वर्ष 2006 में एक जमीन कुंवर सिंह व उसके रिश्तेदारों से खरीदी थी। इस जमीन पर चाहरदीवारी कर उसने दो कमरों का निर्माण करवाया। कुछ दिन पूर्व जब वह मौके पर गया तो देखा कि एक महिला और कुछ लोग उसकी चाहरदीवारी को तोड़ रहे हैं । महिला ने अपना नाम लक्ष्मी देवी बताते हुए कहा कि यह जमीन उन्होंने कुंवर सिंह से खरीदी है। संजय का आरोप है कि कुंवर सिंह ने एक षडयंत्र के तहत पहले से ही उसे बेची गई जमीन की रजिस्ट्री लक्ष्मी और उसके बेटे हरेन्द्र के नाम की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.